SAI BABA MIRACLES ( साईं बाबा के चमत्कार )
काका महाजनी
काका महाजनी बाबा के बहोत बड़े भक्तो में से एक थे , उन्होंने एक बार विचार किया शिर्डी जाने का और सोचा वहा आराम से एक हफ्ता रुकुंगा और गोकुल अस्तमि का त्यौहार भी देख लूँगा , पर होना तो कुछ और ही था ा
बाबा की आज्ञा कोई न ताल सकता था , बाबा ने काका जी को अगले ही दिन शिर्डी से जाने को बोला और उनको शिर्डी छोड़ के जाना ही पड़ा , जब वो अपने घर पहुचे तो वहा उनके मित्र बड़ी देर से उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे , उनके मित्र ने कहा अच्छा हुआ आप आ गये मेने आपको बुलाने के लिए एक ख़त शिर्डी बेझा था क्योकि हमारे मुनीम जी की तबियत बहोत ख़राब हो गयी है , इसीलिए आपकी उपस्थिती बहोत ज़रूरी हो गयी थी ा
कहने का मतलब ये है की बाबा को सबकी परिस्तिथि का अछे से ज्ञान था , उन्हें पता था की कब किसके लिए क्या ज़रूरी है ा
हम सभी को उनपे पूरा विश्वास रखना चाहिए क्योकि उनसे बेहतर हमारे बारे में कोई और नहीं जनता , बाबा हमेशा हमारे कल्याण के लिए जागरूक रहते है और हमारी हर तरह से सहायेता करते है ा
हमेशा बाबा का नाम जपते रहो
दिल से बोलो भक्ति भाव से बोलो ---- ॐ साईं राम


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें